Targetted Killing in J&K: आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की पुलवामा में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में स्थानीय बाजार जाने के दौरान आतंकवादियों ने संजय शर्मा नामक इस शख्स पर गोली चलाई. इसके बाद घायल संजय शर्मा को अस्पताल पहुंचाया गया, मगर उनकी मौत हो गई.