Jabalpur Weather News: देश के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से फसलें चौपट हो गई हैं. प्रदेश सरकार के स्तर से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की पहल शुरू कर दी गई है. वहीं, मौसम विभाग ने फिलहाल मौसम का मिजाज तल्ख रहने का ही पूर्वानुमान जताया है.