Israel-Iran Attack Live: ईरान और इजराइल के बीच तनाव लागातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, रविवार रात इजराइल ने ईरान के विदेश मंत्रालय को निशाना बनाया, जिसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इससे पहले शनिवार को इजराइली सेना ने ईरानी रक्षा मंत्रालय पर भी हवाई हमला किया था।
वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह मध्य इजराइल पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इन हमलों में 4 लोगों की जान गई, जबकि 67 लोग घायल हो गए। ईरानी हमलों से अब तक इजराइल में कुल 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
10:35 AM
ईरान-इजराइल के संघर्ष का असर वैश्विक बाजार पर, बढ़ी तेल की कीमत
ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष का असर अब वैश्विक बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। रविवार को कच्चे तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे बीते सप्ताह की तुलना में कुल मूल्यवृद्धि लगभग 7% हो चुकी है। अमेरिका में कच्चे तेल का भाव 1.2% बढ़कर 73.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 1% की वृद्धि के साथ 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।
इधर, सोमवार सुबह इजराइल के तटीय शहर हाइफा में तेज धमाकों की घटनाएं सामने आईं। इन विस्फोटों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ स्थानों पर आग लगने की भी खबर है। इजरायली अधिकारियों का कहना है कि ये हमले ईरान द्वारा छोड़ी गई नई मिसाइलों के कारण हुए। एक वायरल वीडियो में हाइफा स्थित एक तेल रिफाइनरी के पास मिसाइल गिरने के दृश्य देखे जा सकते हैं।
10:30 AM
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह को परिवार के साथ सीक्रेट बंकर में रखा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को सुरक्षा कारणों के चलते तेहरान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक गुप्त बंकर में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि वे इस समय अपने परिवार के साथ लाविजान की एक सुरक्षित लोकेशन में रह रहे हैं।
10:05 AM
ईरान में अब तक 224 लोगों की मौत
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 224 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 1,277 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, अमेरिका स्थित मानवाधिकार समूह का दावा है कि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा यानी 406 तक पहुंच गई है।
Israel Iran War Update: इजराइल ने दी मिलिट्री एरिया खाली करने की चेतावनी, नरम पड़ा ईरान, संघर्षविराम के दिए संकेत.!
Israel Iran War: इजराइल और ईरान के बीच लगातार हमले चल रहे हैं। शुक्रवार को इस्राइल के ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद से दोनों देशों में संघर्ष (Israel Iran War Update) जारी है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..
The post Israel-Iran Attack Live: इजराइल का ईरान के रक्षा मंत्रालय के बाद विदेश मंत्रालय पर हमला, अब तक 224 की मौत appeared first on Thepublic News.