4078145881738806504
14271021545470334915

जैसे ही टीम बदली, ईशान किशन के तेवर भी बदल गए। आईपीएल 2025 की शुरुआत में ही उन्होंने बता दिया कि वो अब भी बड़े मंच के बड़े खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान ने अपने नए फ्रेंचाइज़ी डेब्यू में ही तूफानी बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में ईशान किशन ने 19वें ओवर में दो रन लेकर न सिर्फ आईपीएल 2025 का पहला शतक पूरा किया, बल्कि अपने आईपीएल करियर का भी पहला शतक दर्ज किया। यह पारी उनके पुराने फॉर्म की झलक थी, जिसने एक बार फिर उन्हें क्रिकेट प्रेमियों का चहेता बना दिया।

मुंबई इंडियंस के साथ पिछले कुछ सीजन में खास प्रभाव न छोड़ पाने वाले ईशान किशन ने जैसे ही सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहनी, उन्होंने पूरी तरह से रंग बदल दिया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने विपक्षी गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली और साबित कर दिया कि वे अब भी एक मैच विनर हैं। मुंबई द्वारा रिलीज किए जाने के बाद उन्हें मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों के बीच ईशान पर भी सबकी निगाहें थीं और उन्होंने अपने प्रदर्शन से किसी को निराश नहीं किया। उनकी इस पारी ने बता दिया कि उनके अंदर अभी भी वही पुराना जज्बा और आग मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *