Mehul Choksi Bank Fraud Case: सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) औपचारिक रूप से इंटरपोल के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर करेगा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां, विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) के माध्यम से कथित अपहरण मामले में एंटीगा अदालत (Antiguan Court) के आदेश को भी चुनौती देंगी, जिसने रेड नोटिस को वापस लेने का आधार बनाया था.