योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के लगभग डेढ़ दर्जन प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सूरत इस साल संवर जाएगी. जांजगीर-चांपा जिले के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों के सभी प्लेटफॉर्म पर कोच गाइडेंस सिस्टम व लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके अलावा, हाई लेवल प्लेटफॉर्म, उच्च श्रेणी का प्रतीक्षालय आदि कई सुविधाएं भी विकसित की जाएगी. प्लेटफार्म की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी