India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच की खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीस (Anthony Albanese) टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस के समय मौजूद रहेंगे और खिलाड़ियों से मिलेंगे. वहीं PM मोदी गांधीनगर के राजभवन से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुके हैं.