4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!
Ib river high level bridge Chhattisgarh

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में तेजी से विकास कार्यों कराए जा रहे है। बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में केराकोना-बैगाटोली मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए 5 करोड़ 22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। बरसात के मौसम में नदी पार करने में होने वाली कठिनाइयों से अब लोगों को मुक्ति मिलेगी। निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित और निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इसे अप्रैल 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से अब तक जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण को मंजूरी दी जा चुकी है। इन पुलों के निर्माण से सैकड़ों गाँव सीधे मुख्य मार्गों और बाजारों से जुड़ सकेंगे, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

ईब नदी पर पुल निर्माण कार्य प्रारंभ होने से स्थानीय नागरिकों में हर्ष का वातावरण है। ग्रामीणों ने कहा कि यह पुल उनके जीवन में नई राह खोलेगा और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह पहल न केवल क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि ग्रामीण अंचलों की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में भी अभूतपूर्व वृद्धि करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *