IAS Success Story: सिविल सेवा परीक्षा 2020 में ऑल इंडिया में सेकंड रैंक हासिल करने वाली आईएएस जागृति अवस्थी का कहना है कि सिविल सेवा सहित अन्य प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो खुद पर भरोसा रखिए. साथ ही उन्होंने कहा कि जिंदगी में कभी असफलता भी हासिल होती है, तो घबराने की बात नहीं है. यहीं से आपका इरादा मजबूत होता है.