Hyderabad News: येलैया ने कीटनाशक का सेवन किया और रात 8 बजे सैदाबाद में चिंतल बस्ती में बेहोशी के हालत में अपने घर लौट गया. मृतक की पत्नी मल्लम्मा ने कहा, ‘हम उन्हें ओवैसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हमें उनके बटुए में एक सुसाइड नोट मिला. सुसाइड नोट में, मेरे पति ने उल्लेख किया कि उनके खिलाफ एक ट्रैफिक चालान जारी किया गया था और उन्हें डर था कि उनकी बाइक वापस नहीं होगी इसलिए उन्होंने अपना जीवन समाप्त करने का फैसला किया था.’