4078145881738806504
14271021545470334915

हाइलाइट्स

बुजुर्ग को प्रेमजाल में फंसाकर महिला ने ऐंठे 24 लाख रुपए
महिला ने होटल में बनाए संबंध, चुपके से बनाया वीडियो
पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, बैंक खाते फ्रीज

Indore Honeytrap: मध्य प्रदेश इंदौर से एक चौंकाने वाला हनीट्रैप केस सामने आया है, जिसने शहरभर में सनसनी फैला दी है। यहां एक महिला ने 61 वर्षीय बुजुर्ग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर होटल में संबंध बनाए और कमरे में अंतरंग क्षणों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। महिला ने इस वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुजुर्ग से 24 लाख रुपए ऐंठ लिए। अब मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।
बुजुर्ग के साथ प्रेमजाल और ब्लैकमेलिंग का खेल
यह सनसनीखेज मामला कनाडिया थाना क्षेत्र से मामला सामने आया है। जहां 30 वर्षीय महिला ने बुजुर्ग को बनाया। पहले शातिर महिला ने बुजुर्ग को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद बुजुर्ग के साथ होटल में संबंध बनाए। इस दौरान महिला ने चुपके से उनकी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद इसके बाद महिला ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। इसके बाद 24 लाख रुपए ऐंठ लिए गए।
किराने की दुकान से शुरू हुआ प्रेमजाल
पुलिस के मुताबिक, मदन सिंह नामक बुजुर्ग ने 22 मई को कनाड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनकी दुकान में किराए से दी हुई है। इस किराना दुकान में आरोपी महिला कर्मचारी थी। दुकान पर आते-जाते महिला से बातचीत शुरू हुई। इसके बाद महिला ने धीरे-धीरे उनसे नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।
होटल में बनाए संबंध, चुपके से बनाया वीडियो
पीड़ित के अनुसार उनकी महिला से पहली बार मुलाकात 28 नवंबर 2023 को हुई। इसके बाद दिसंबर 2023 में महिला ने उज्जैन घूमने जाने बात की और साथ चलने के लिए राजी किया। इसके बाद दोनों घुमने के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां वे लोग एक होटल में रुके, जहां महिला ने उनके साथ संबंध बनाए। इस दौरान शातिर महिला ने चुपके से गंदे फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
ब्लैकमेल कर 2 साल में वसूले 24 लाख रुपए
उज्जैन से घर लौटने के बाद एक माह बाद महिला ने बुजुर्ग को करना शुरू किया। महिला ने फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाना शुरू किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला ने दो साल में लगभग 24 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद परेशान बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत कर आपबीती सुनाई।
पुलिस का एक्शन, महिला के बैंक खाते फ्रीज
कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव के अनुसार, जांच में महिला द्वारा बताए गए सभी तथ्य सही पाए गए। महिला को गिरफ्तार कर उसके बैंक खातों को फ्रीज कर 19 लाख रुपए होल्ड कर लिए गए हैं। मामले की आगे भी विस्तृत जांच जारी है।
पहले भी विवाद में रही महिला, दर्ज है केस
आरोपी महिला पहले भी विवादों में रही है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है आरोपी महिला पहले भी एक युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा चुकी है, लेकिन बाद में महिला ने कोर्ट में बयान बदलकर पलट गई थी। उस मामले में भी जांच चल रही है।
ये खबर भी पढ़ें… LOVE JIHAD: MP में अब पुलिस कर्मी ने किया लव जिहाद, नाम बदलकर शादी फिर जबरन कराया अबॉर्शन, आरक्षक मुबारिक शेख सस्पेंड
महिला के टारगेट पर थे संपन्न-पैसे वाले पुरुष
पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला सुनियोजित तरीके से सामाजिक और आर्थिक रूप से संपन्न पुरुषों को निशाना बनाती थी। इस केस में भी पीड़ित का सामाजिक स्तर उच्च था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला ने कितने और पुरुषों को इसी तरीके से फंसाया है।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
MP NEWS: एमपी बोर्ड टॉपर्स के लिए तोहफा, 75% लाने वालों को मिलेंगे 25 हजार रुपए, जल्द अपडेट कराएं बैंक डिटेल्स

MP Board: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी आई है। जो छात्र-छात्राएं 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाए हैं, उन्हें राज्य सरकार मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत 25,000 रुपए की राशि प्रदान करेगी। यह राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर जिला शिक्षा अधिकारियों को बच्चो को बैंक खातों की जानकारी मांगी है। छात्रों की बैंक जानकारी एक सप्ताह में पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
 
The post Honeytrap: 61 साल के बुजुर्ग को प्रेमजाल में फंसाया, महिला ने होटल ले जाकर बनाए संबंध, वीडियो बनाकर ऐंठे 24 लाख रुपए appeared first on Thepublic News.