ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हैमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि आजकल छुट्टियां मनाने के लिए इंदौर से यूरोप जाने का ट्रेंड काफी बढ़ा है. अपनी छुट्टियों को खास बनाने के लिए इंदौरियों को यूरोप काफी पसंद आ रहा है. इन दिनों ट्रेवल एजेंटों के यहां सबसे ज्यादा बुकिंग यूरोप के विभिन्न देशों के लिए हो रही हैं