रेलवे के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रानी कमलापति और दानापुर के बीच दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन पांच और 12 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से, जबकि छह और 13 मार्च को दानपुर स्टेशन से यह ट्रेन चलेगी. इन ट्रेनों का हाल्ट नरसिंहपुर, जबलपुर, पिपरिया, कटनी, सतना और मैहर होगा