डकैत सूबेदार उर्फ राधे पटेल ने न्यूज़ 18 लोकल से बातचीत करते हुए बताया कि मेरी जिंदगी की खुशियों भरी पहली होली मेरे पत्नी और बच्चों के साथ होने जा रही है. मैंने कई दशकों तक जंगल में होली खेली है, लेकिन पहली बार मैं घर में अपने बच्चों के साथ होली खेलूंगा. यह खुशी का पल मैं बयां नहीं कर पा रहा हूं. मेरे लिए यह काफी शानदार होली होगी