ज्योतिष के मुताबिक इस साल हिंदू नव वर्ष के मौके पर बुध ग्रह राजा होंगे और शुक्र ग्रह मंत्री होंगे. ऐसी स्थिति में कई राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि इस साल हिंदू नव वर्ष के मौके पर मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए काफी फलदायी है. इस राशि के जातकों को धन, लक्ष्मी, सुख-समृद्धि एवं करियर में सफलता हासिल होगी