4078145881738806504
14271021545470334915

H3N2 Influenza A Virus: देश में इस समय H3N2 इन्फ्लुएंजा ए वायरस जानलेवा हो गया है. इसके कारण अब तक 2 लोगों की मौत होने की सूचना है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को इससे बचाव और इलाज से जुड़ी सावधानियों के बारे में लगातार आगाह कर रहे हैं. देश भर में इस वायरस के कारण होने वाले फ्लू के 90 मामले सामने आए हैं. पूरी दुनिया में इसे लेकर सतर्कता का माहौल देखा जा रहा है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक मनुष्यों में H3N2 वायरस के कारण होने वाले इन्फ्लुएंजा संक्रमण से बुखार और खांसी से लेकर गंभीर निमोनिया, सांस में रुकावट, सदमा और यहां तक कि मौत का भी खतरा हो सकता है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *