4078145881738806504
14271021545470334915
GPM District Sports News

बिलासपुर में 15 से 18 अक्टूबर तक आयोजित 25वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीपीएम जिले के खिलाड़ियो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी बालक एवं बालिका 14 एवं 17 वर्ष, बेशबॉल बालक एवं बालिका 14,17,19 वर्ष और कराते बालक एवं बालिका 14,17,19 वर्ष विधा आयोजित थी। जिले के खिलाड़ियो के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बदौलत इस प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने चैंपियनशिप ट्रॉफ़ी अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में जीपीएम जिले से विभिन्न वर्गों से सभी विधाओ में शामिल खिलाड़ियो का उत्कृष प्रदर्शन रहा। कराते 14 वर्ष बालक वर्ग में एन. सूरज और निहाल राठौर ने स्वर्ण पदक जीते। विनायक चक्रधारी ने रजत पदक और राजवीर जैसवाल ने कास्य पदक, कराते 17 वर्ष बालक वर्ग में यमांक यादव और हर्ष यादव ने स्वर्ण पदक, हर्षित चक्रधारी ने रजत पदक, नलिन यादव और अवल राठौर ने कास्य पदक, कराते 19 वर्ष बालक वर्ग में आदित्य प्रताप सेन और कौशलेन्द्र पाव ने स्वर्ण पदक, कराते 14 वर्ष बालिका वर्ग में दिक्षा यादव ने रजत पदक, केशरी ने कास्य पदक, 17 वर्ष बालिका वर्ग में मन्नु राठौर ने स्वर्ण पदक, निर्जला राठौर, आयुषी पदवार और मिष्टि चक्रधारी ने रजत पदक और 19 वर्ष बालिका वर्ग में ईश्वरी भगत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में बालक और बालिका 14,17 वर्ष वर्ग ने स्वर्ण पदक एवं बेसबॉल बालक 14,17,19 वर्ष वर्ग ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *