किसान अमर लाल धाकड़ मुरैना जिले में मधुमक्खी पालन का कारोबार करते हैं. उन्होंने बताया कि वो कुछ साल पहले लगभग इटालियन मधुमक्खी के 100 पेटी लेकर आए थे. इससे वो हर सीजन (दीपावली से होली तक) छह लाख रुपये मूल्य तक का शहद बेच लेते हैं. सभी खर्च निकालने के बाद उनको पांच लाख रुपये की बचत होती है