हाइलाइट्स
गोंडा में BJP जिलाध्यक्ष का महिला संग वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो पर अमर किशोर कश्यप ने दी सफाई
विपक्ष ने वीडियो को लेकर BJP पर साधा निशाना
Gonda BJP leader Viral Video: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से भाजपा के लिए एक असहज करने वाला मामला सामने आया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम-बम का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह एक महिला से गले लगते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और विपक्षी दलों से लेकर आम लोग भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
क्या दिखा वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो जिला भाजपा कार्यालय का बताया जा रहा है। फुटेज में दिखता है कि एक महिला, जिसकी पीठ पर बैग टंगा है, कार्यालय में प्रवेश करती है। उसके पीछे अमर किशोर कश्यप भगवा गमछा पहने आते हैं। इसके बाद वह महिला से गले लगते नजर आते हैं। इसी दृश्य ने पूरे घटनाक्रम को विवाद का रूप दे दिया है।
भाजपा नेता अमर किशोर की सफाई
विवाद बढ़ता देख अमर किशोर कश्यप ने खुद सामने आकर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि वीडियो 12 अप्रैल की रात करीब 9 बजे का है। महिला को पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए उन्होंने कहा “महिला ने मुझे फोन कर कहा कि उसकी तबीयत खराब है और उसे थोड़ी देर आराम करना है। मैं उसे कार्यालय लेकर आया, क्योंकि घर ले जाना उचित नहीं लगा। जब वह सीढ़ियां चढ़ रही थी, तभी उसे चक्कर आया और वह गिरने लगी। मैंने उसे गिरने से बचाने के लिए सहारा दिया। उसी दौरान उसने भी मेरा हाथ पकड़ लिया।”
राजनीतिक गलियारों में हलचल
यह वीडियो सामने आने के बाद जिले की राजनीति में खलबली मच गई है। विपक्षी दलों ने इस वीडियो को लेकर भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, वहीं भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
UP Ring Road: सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, जाम से मिलेगा निजात, 6124 करोड़ से बनेंगे 62 नए रिंग रोड-बाईपास
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के शहरों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए 2025-26 में बड़े पैमाने पर रिंग रोड, बाईपास और फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
The post Gonda Viral Video: गोंडा में BJP नेता का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, कहा- चक्कर आया था, सहारा दे रहा था appeared first on Thepublic News.