भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने देश में ज्वैलरी की शुद्धता (Purity of Jewelery) बनाए रखने के लिए छह अंकों वाला हॉलमार्क विशिष्ट पहचान (HUID) अनिवार्य कर दिया है. देश में चार और पांच अंकों वाली पुरानी हॉलमार्क ज्वैलरी (Hallmark Gold) की बिक्री पर अब पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. हालांकि, बीआईएस के इस फैसले का अब दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है.