4078145881738806504
14271021545470334915

गायत्री महायज्ञ

बोरियाखुर्द में गायत्री परिवार के संरक्षण में 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और निःशुल्क संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. सुबह 6 बजे ध्यान साधना और प्रज्ञा योग सत्र आयोजित किया गया. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक महायज्ञ, विविध संस्कार, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न होगा.

महालक्ष्मी पूजन और हवन

श्रीसीताराम सेवा समिति द्वारा संतीपारा के श्रीललिता देवी मंदिर में स्वर्णोत्सव समारोह के तहत महालक्ष्मी पूजन और हवन का आयोजन किया जा रहा है. सुबह 8 बजे से सौभाग्य लक्ष्मी का कुंकुमारचन, 10 बजे महाआरती और अन्नदान होगा. दोपहर 1 बजे भक्तों के लिए महाभंडारे का आयोजन होगा.

परिचय सम्मेलन

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन मठपारा स्थित गीता भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. इसी तरह छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज महासंघ द्वारा महादेव घाट रायपुरा स्थित देसहा गडरिया समाज भवन में परिचय सम्मेलन आयोजित होगा.

रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगिता

सिंधी साहिती बिरादरी मंडल रायपुर द्वारा शंकरनगर स्थित सिंधु पैलेस में रंगोली, ड्राइंग, और वीडियो प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. शाम 5:30 बजे से बच्चों और महिलाओं द्वारा सिंधी भाषा में प्रस्तुतिकरण की विशेष स्पर्धाएं होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *