अहमदाबाद में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ की मौजूदगी को क्रिकेट डिप्लोमेसी के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि भारत के लिए क्रिकेट डिप्लोमेसी कोई नई बात नहीं है. दुनियाभर में देश संबंधों को बेहतर करने के लिए खेल का सहारा लेते रहे हैं.