उत्तर-प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS प्रीलिम्स एग्जाम की नई डेट जारी कर दी है। यह एग्जाम अब 22 दिसंबर को एक ही दिन आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम पहले 7 और 8 दिसंबर को होना था, लेकिन छात्रों के आंदोलन के बाद आयोग ने इसे एक ही दिन कराने का फैसला किया था। प्रयागराज में छात्र 11 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि एग्जाम एक ही दिन हो और नॉर्मलाइजेशन न हो। स्टूडेंट्स की ये मांगे आयोग ने कल स्वीकार कर ली थीं।