4078145881738806504
14271021545470334915

धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में इष्ट मित्रों के सहयोग से सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। धार्मिक व मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको वाहन की प्राप्ति हो सकती है या सुख का निर्माण हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में विरोधी स्वयं पहल कर सकते हैं या किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से ऐसे विवाद का मनचाहा हल निकल सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। इस दौरान पिकनिक, पार्टी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है। व्यापार की दृष्टि से यह समय बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। अगर आप किसी के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो यह संभव होगा। वहीं दूसरी ओर जो लोग पहले से लव रिलेशन में हैं, उनकी शादी की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

भाग्यशाली रंग : लाल

भाग्यशाली अंक : 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *