Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली (Delhi) के लोगों को अब मायानगरी मुंबई (Mumbai) ज्यादा दूर नहीं लगेगी. क्योंकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) के तैयार होने के बाद 24 घंटे की इस दूरी को केवल 12 घंटे में पूरा किया जा सकता है. देश के इस सबसे लंबे राजमार्ग का पहला चरण, जो नई दिल्ली और मुंबई को जोड़ता है का औपचारिक उद्घाटन 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा किया गया था. लेकिन लोगों के मन में इस पर लगने वाले टोल के साथ-साथ स्पीड लिमिट को लेकर कई सवाल हैं. तो हम आपको इससे जुड़े तमाम सवाल का जवाब देने जा रहे हैं.