देश की राजधानी दिल्ली की हवा दिनों-दिन जहरीली होती जा रही है। रविवार शाम को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार रिकॉर्ड किया गया। ये बहुत गंभीर श्रेणी है। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने 18 नवंबर 2024 की सुबह 8 बजे से दिल्ली-NCR में संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के चौथे फेज को लागू करने का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार रात को ऐलान किया कि सोमवार से दिल्ली के सभी स्कूलों में 10वीं और 12वीं को छोड़कर बाकी सभी क्लास ऑनलाइन होंगीं। अब तक 5वीं तक की क्लास ऑनलाइन लग रही थीं।
दिल्ली सरकार सरकारी, नगर निगम और निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या आधी करने पर विचार कर रही है। 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की परमिशन दी जा सकती है।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली की 14 लोकेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पर रिकॉर्ड किया गया। कुछ जगहों पर शाम तक ये 450 के पार पहुंचा। दिल्ली में 37 प्रतिशत प्रदूषण आसपास के राज्यों में पराली जलाने से हुआ है। वहीं 12 प्रतिशत प्रदूषण गाड़ियों से होने वाला कार्बन उत्सर्जन है।
दिल्ली में सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग बदली गई है। केंद्र सरकार के ऑफिस सुबह 9 से शाम 5:30, दिल्ली सरकार के ऑफिस सुबह 10 से शाम 6:30 और MCD के ऑफिस सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे।
11वीं और 12वीं क्लास के बच्चों के लिए स्कूलों में मास्क अनिवार्य है। बाकी सभी क्लास ऑनलाइन चलेंगीं।
दिल्ली सरकार ने लोगों से पर्सनल व्हीकल नहीं चलाने की अपील की है। 106 एक्स्ट्रा क्लस्टर बस और मेट्रो के 60 एक्स्ट्रा राउंड बढ़ाए गए हैं।
एयर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने NCR यानी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली बसों के दिल्ली आने पर भी रोक लगाई है।
GRAP लागू होने के पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने करीब 550 चालान काटे। 5.85 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला।