Dausa-Gangapur Railway Track CRS Survey Completed: राजस्थान के वाशिंदों को रेलवे के क्षेत्र में जल्द ही नई सौगात मिलने वाली है. सीआरएस ने बहुप्रतिक्षित दौसा-गंगापुर के नवनिर्मित रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा कर लिया है. यहां 26 किलामीटर तक 120 KM प्रति घंटे के स्पीड से ट्रेन को दौड़ाकर देखा गया है. उम्मीद है जल्द ही इस ट्रेक पर नियमित रूप से ट्रेनें दौड़ने लगेंगी.