प्रतापगढ़. राजस्थान के कण-कण में खेल प्रतिभाएं छिपी हैं. यहां बाड़मेर की 14 साल की मूमल मेहर (Mumal Mehar) ही नहीं अब 11 साल की रेणुका पारगी (Renuka Pargi) भी क्रिकेट की सनसनी बनकर उभरी है. राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य जिले प्रतापगढ़ के रामेर तालाब गांव की रेणुका पारगी (मीणा) भी मूमल की तरह क्रिकेट (Cricket) की जबर्दस्त शौकिन है. वह भी मूमल की तरह शानदार चौके-छक्के लगाती है. मूमल के बाद अब रेणुका का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. रेणुका का वायरल वीडियो देखकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने उसे भी प्रोत्साहित करते हुए क्रिकेट का पूरा किट भिजवाया है. रिपोर्ट- चंचल सनाढ्य.