3 दिसंबर कों कांग्रेस का सोसाइटी चलो अभियान करेगी। इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेश बघेल समेत दीपक बैज सोसायटी का जायजा लेंगे और सरकार को कमियां बताएंगे। कांग्रेस नेता प्रदेश के अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों में जाएगी। बस्तर में बैज तो रायपुर का जायजा पूर्व CM बघेल लेंगे। इसके लिए पूर्व मंत्री और विधायकों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान नेता अपने-अपने क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में जाएंगे।