4078145881738806504
14271021545470334915
CM Samagra Gramin Vikas Yojana Rajnandgaon

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में 24 विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 39 लाख 66 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत ग्राम मुड़पार में शेड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम बरगा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम रानीतराई में शेड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम भोथीपार खुर्द में शेड निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम जंगलेसर में निर्मल घाट निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए एवं सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, ग्राम इंदामरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम सुकुलदैहान में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम बम्हनी में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम धनगांव में नाली निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 91 हजार रूपए, ग्राम बरगा में नाली निर्माण कार्य के लिए 5 लख 91 हजार रूपए, ग्राम भानपुरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम रीवागहन में निर्मल घाट निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए एवं सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम बांकल में नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 94 हजार रूपए, ग्राम फरहद में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम रवेली में निर्मला घाट निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम भर्रेगांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, ग्राम कांकेतरा में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, ग्राम करेला में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, ग्राम तिलई में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख 80 हजार रूपए, ग्राम उपरवाह में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम जोरातराई में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम कांकेतरा में निर्मला घाट निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *