छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट ‘सीजी की बड़ी खबरें’ में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 7-30 बजे उन्होंने रायपुर के तेलीबांधा तालाब में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में शिरकत की। 10-20 को पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से 10-20 को बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ‘सिम्स’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य क्षेत्र में आज दो बड़े सौगात मिलेंगे। धनतेरस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली छत्तीसगड़ को दो बड़े उपहार देंगे। बिलासपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ‘सिम्स’ का लोकार्पण होगा। 200 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ‘सिम्स’ । इसके अलावा रायपुर में केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास होगा। 90 करोड़ की लागत से 24 माह में बनकर 100 बिस्तरों का प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र तैयार होगा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
‘स्वच्छ दीवाली, शुभ दीवाली अभियान’ का आगाज हुआ। 3 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक जोन में कबाड़ खरीदी के लिए (रिड्यूस, रीसाइकल, रियूज) आरआरआर केंद्र बनाए गए हैं। गंदे स्थान को चिन्हित कर अभियान के तहत स्वच्छ बनाया जाएगा। बड़े नालों, तालाबों और नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। लोकल फॉर वोकल, लाइट ए लैंप, स्वच्छ फूड स्ट्रीट, वेस्ट टू आर्ट जैसे स्वच्छ सकारात्मक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।