4078145881738806504
14271021545470334915
Chhattisgarh NEET PG counselling 2025

छत्तीसगढ़ शासन/राज्य काउंसलिंग समिति द्वारा सूचित किया गया है कि चिकित्सा स्नातकोत्तर (एम.डी./एम.एस.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश वर्ष 2025 हेतु राज्य स्तरीय काउंसलिंग के संयुक्त प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 28.01.2026 को कुल 262 अभ्यर्थियों की आवंटन सूची जारी की गई थी। इनमें से 225 अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।

काउंसलिंग उपरांत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की कुल 75 सीटें तथा निजी चिकित्सा महाविद्यालयों की कुल 155 सीटें रिक्त शेष रह गई हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु तृतीय चरण (मॉप-अप राउंड) की काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

राज्य काउंसलिंग समिति द्वारा अवगत कराया गया है कि आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई), नई दिल्ली द्वारा दिनांक 13.01.2026 को जारी सूचना के अनुसार सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम अर्हताकारी परसेंटाइल में कमी किए जाने के फलस्वरूप नवीन पात्र हुए अभ्यर्थियों से नवीन पंजीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। साथ ही, पूर्व से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए तृतीय चरण (मॉप-अप राउंड) की ऑनलाइन संस्था चयन (चॉइस फिलिंग) प्रक्रिया दिनांक 06 फरवरी 2026 से प्रारंभ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *