4078145881738806504
14271021545470334915
Chhattisgarh ITI online application,

संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त से 16 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक वेबसाइटcgiti.admissions.nic.inके माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी नजदीकी शासकीय आईटीआई या वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। समय सीमा से पहले आवेदक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार एवं संस्था/व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में बदलाव कर सकते हैं। पूर्व के आवेदक जो अगले चरण (राउंड) में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर, संस्था/व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः करना अनिवार्य होगा, अन्यथा वे अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *