4078145881738806504
14271021545470334915
Chhattisgarh board exam 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आगामी 20 फरवरी से आयोजित किए जा रहे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज प्राचार्यों की बैठक लेकर परीक्षा केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के साथ ही बच्चों को तनाव एवं दबाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट पेण्ड्रा) में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सभी प्राचार्यो को इस वर्ष जिले में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम मंे जिले का स्थान 33 वें और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले का स्थान 29 वें नम्बर पर था। इस वर्ष जिले की स्थिति उत्कृष्ट होनी चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि जीपीएम आदिवासी बहुल जिला है, बच्चों का भविष्य संवाने में शिक्षकों का प्रयास दिखना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताया कि इस वर्ष बेहतर परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों मंस पर्याप्त संख्या में योग्य शिक्षक पदस्थ हैं। उन्होंने जिले में शतप्रतिशत परिणाम लाने के लिए प्राचार्यो के माध्यम से शिक्षकों को बच्चों का मार्गदर्शन करने, ब्लू प्रिंट के आधार पर परीक्षा की तैयारी कराने, वैकल्पिक प्रश्नों के हल के लिए अभ्यास कराने सहित आवश्यक मार्गदर्शन दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी एवं प्राचार्य डाईट श्री जेपी पुष्प सहित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *