4078145881738806504
14271021545470334915

छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अभी भी ठंड का कहर जारी है। जहां बलरामपुर में करीब 5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सरगुजा में कहीं शीतलहर का असर है तो कहीं कोहरा छाया हुआ है। इसी तरह प्रदेश के अन्‍य जिलों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अब राहत मिलने की बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे यानी मंगलवार 21 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा और रात के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। इससे कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे बाद कड़ाके की ठंड से राहत मिलना शुरू हो जाएगी। हालांकि आज न्यूनतम तापमा में कोई बदलाव नहीं होगा, ऐसा पूर्वानुमान है। प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहेगा। ड्राई हवा चलने से ठंडी का असर आज ज्‍यादा रहेगा। इसके बाद मंगलवार से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

प्रदेश के बलरामपुर में रात का पारा 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इलाके में शीतलहर का असर जारी है। वहीं अंबिकापुर में भी 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रारोड में 8.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसी के साथ ही जगदलपुर में 11.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

छत्‍तीसगढ़ में ठंड का असर बना हुआ है। उत्तरी इलाके में शीतलहर चल रही है। सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में सुबह के समय होकरा रहा। वहीं कुछ इलाकों में ठंड का असर जारी है। बलरामपुर में रविवार को रात का तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अंबिकापुर में भी रात का पारा 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सरगुजा संभाग में औसतन दो डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *