4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़

नवा रायपुर मेला ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट, मीना बाजार आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यहां शासकीय विभाग विकास की प्रदर्शनी भी लगाएंगे।

 

आयोजन की तैयारी पूरी हो चुकी है। पहले दिन यानी 4 नवंबर को शाम 4.30 बजे से आयोजन शुरु हो जाएंगे।

 

कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में आम लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिए साय सरकार ने नि:शुल्क बस सुविधा भी शुरु की है। 4 नवंबर से 6 नवंबर तक दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक 4 जगहों से बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

रेलवे स्टेशन, कालिबाडी चौक से ये बसें संचालित होंगी। पचपेड़ी नाका और भाटागांव नए बस स्टैंड से बस भी मिलेंगी। राज्योत्सव ग्राउंड से रात 10 बजे अंतिम बस रवाना होगी।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का पूरा शेड्यूल

पहला दिन: 4 नवंबर 2024, सोमवार

शाम 4.30 बजे से: 12 लोक नृत्य झलकियां

शाम 5.00 बजे से: आदिवृंदम ग्रुप की प्रस्तुति

शाम 5.30 बजे से: क्षेत्रीय नृत्य संगीत की प्रस्तुति

शाम 6.00 बजे से: उद्घाटन समारोह

शाम 7.15 बजे से: नाम रामायण की प्रस्तुति

रात 8.00 बजे से: प्लेबैक सिंगर शान की परफॉर्मेंस

 

दूसरा दिन: 5 नवंबर 2024, मंगलवार

शाम 5.00 बजे से: सांस्कृतिक लहर गंगा की प्रस्तुति

शाम 5.30 बजे से: लोकधुन की प्रस्तुति

शाम 6.00 बजे से: द मून लाइट रागा

शाम 6.30 बजे से: राज्यपाल की मौजूदगी में मंचीय कार्यक्रम

शाम 7.30 बजे से: राजेश अवस्थी का गायन

रात 8.00 बजे से: लोक गायन की प्रस्तुति

रात 8.30 बजे से: प्लेबैक सिंगर नीति मोहन की परफॉर्मेंस

 

तीसरा दिन: 6 नवंबर 2024, बुधवार

शाम 5.00 बजे से: अनुराग स्टार नाइट

शाम 6.00 बजे से: राज्य अलंकरण समारोह

रात 8.00 बजे से: मलखम्भ की प्रस्तुति

रात 8.15 बजे से: जादू बस्तर का परफॉर्मेंस

रात 8.45 बजे से: इंडियन आइडल फेम पवनदीप और अरुनिता की परफॉर्मेंस

 

समापन में उपराष्ट्रपति धनखड़ करेंगे शिरकत

तीन दिनों तक चलने वाले उत्सव में बॉलीवुड के कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं अंतिम दिन राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा।

जिसमें राज्य की विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। समापन अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *