रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। कांग्रेस के आकाश शर्मा और बीजेपी के सुनील सोनी के बीच मुकाबला जारी है। 2 लाख 71 हजार वोटर मताधिकार का उपयोग करेंगे। रायपुर दक्षिण में 1 लाख 33 हजार 713 पुरुष मतदाता और 1 लाख 37 हजार 171 महिला मतदाता हैं। रायपुर दक्षिण में 266 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 10 संगवारी, 5 आदर्श, 1 दिव्यांग, 5 युवा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रायपुर दक्षिण क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।