कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के दिल्ली दौरे का दूसरा दिन है। आज कांग्रेस के बड़े नेताओं से चर्चा करेंगे। इस दौरान JCCJ का कांग्रेस में विलय पर भी चर्चा होगी। रायपुर दुर्ग धमतरी गरियाबंद सहित 10 से ज्यादा जिला अध्यक्ष बदलने पर भी चर्चा संभव है। वहीं पीसीसी चीफ बैज का 15 दिन के भीतर दूसरी बार दिल्ली दौरे पर हैं।