4078145881738806504
14271021545470334915

CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला (Mohla-Manpur-Ambagarh Chowki District) अब विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ा चुका है। यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने पहली बार एक फील्ड पशु अस्पताल (Field Veterinary Hospital) की शुरुआत की है।
यह अस्पताल सीतागांव (Sitagaon) गांव में खोला गया है, जो महाराष्ट्र सीमा के पास स्थित है और रायपुर से लगभग 150 किलोमीटर दूर है।

कमांडिंग ऑफिसर ने किया उद्घाटन, लोगों में दिखा उत्साह
आईटीबीपी की 27वीं बटालियन (27th Battalion) के कमांडिंग ऑफिसर विवेक कुमार पांडे (Vivek Kumar Pandey) ने शनिवार को इस अस्पताल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने पशुओं गाय (Cow), बकरी (Goat), मुर्गी (Chicken), कुत्ते (Dogs) को लेकर इलाज के लिए आने लगे हैं।
20 गांवों के 12,000 से ज्यादा पशुओं को मिलेगा मुफ्त इलाज

आईटीबीपी अधिकारियों के मुताबिक यह फील्ड अस्पताल सीतागांव के आसपास के 20 गांवों के लगभग 12,000 पशुओं को निशुल्क इलाज (Free Treatment) प्रदान करेगा। यह पशु यहां के ग्रामीणों की आजीविका (Livelihood) और संवेदनात्मक जुड़ाव का प्रमुख स्रोत हैं।
सरकारी सर्वे से सामने आई जरूरत
इस फील्ड हॉस्पिटल की शुरुआत एक सरकारी सर्वेक्षण (Government Survey) के बाद की गई, जिसमें यह सामने आया कि क्षेत्र में 5,490 मुर्गियां, 3,550 बकरियां, 1,855 गाय और बैल, 815 सूअर और 640 कुत्ते हैं। इन सभी के इलाज के लिए आसपास कोई सुविधा नहीं थी, जिससे कई पशुओं की मौत हो जाती थी।

आईटीबीपी की नई भूमिका: सुरक्षा के साथ सेवा
नक्सल विरोधी अभियानों के लिए तैनात आईटीबीपी अब ग्रामीण जीवन की समस्याओं को भी हल करने में भागीदारी निभा रही है। आईटीबीपी के पशु चिकित्सक (Veterinary Doctors) और पैरामेडिकल स्टाफ (Paramedical Staff) यहां नियमित जांच और मुफ्त इलाज करेंगे।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) और गृह विभाग प्रभारी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) ने भी हाल ही में 16 मई को सीतागांव आईटीबीपी शिविर का दौरा कर जवानों से बातचीत की। इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने इसे मानवता से जुड़ा कदम बताया।
यह भी पढ़ें: रायपुर पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट: आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के परिजनों से की मुलाकात, सरकार को घेरा
यह भी पढ़ें: कोरबा में शादी के एक माह बाद ही पति की संदिग्ध मौत: पत्नी पर जहरीला इंजेक्शन देने का आरोप, वाइफ ने बताई दूसरी कहानी
The post CG News: नक्सल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत, आईटीबीपी ने खोला पहला पशु अस्पताल, कमांडिंग ऑफिसर ने किया उद्घाटन appeared first on Thepublic News.