4078145881738806504
14271021545470334915

आधार कार्ड आज के समय का एक जरूरी डॉक्यूमेंट हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण समय समय पर इसके नियमों में बदलाव करता है।

 

यूआईडीएआई (UIDAI) ने 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के एनरोलमेंट में कुछ नियम बदल दिए हैं। आइए जानते हैं आधार कार्ड के नए नियम क्या हैं।

 

नया आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया करनी होगी। इसके लिए आपको सबसे पहले नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि आधार केंद्र कहां पर बना होगा।

 

इसका पता भी आप बड़े ही आसान तरीके से लगा सकते हैं। सबसे पहले यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घर के पास वाले आधार केंद्र का पता करके उसका चयन करें। ताकि आप आधार केंद्र का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सके।

 

आधार कार्ड बनाने के लिए जमा करें ये डॉक्यूमेंट

 

इसके बाद आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर नए आधार कार्ड के लिए नामांकन कर सकते हैं। साथ ही पुराने या फिर नये आधार कार्ड में किसी भी तरह की गलती होने पर जानकारी को पुनः अपडेट भी कर सकते हैं।

 

आधार सेवा केंद्र पर जाने से पहले कुछ ज़रूरी डॉक्यूमेंट भी साथ ले जाना कभी ना भूले। क्योंकि केंद्र पर जाकर सबसे पहले आपको नए आधार कार्ड के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। इस दौरान पहचान प्रमाण और पते की जानकारी के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी बायोमेट्रिक जानकारी भी जमा करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *