4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
Rani Durgavati Rescue Center: सीएम मोहन यादव का ऐलान! जबलपुर में बनेगा रानी दुर्गावती के नाम पर रेस्क्यू सेंटर CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पूरी की तैयारियां, 26 से दो पालियों में होगी परीक्षा Lakhimpur Leopard Attack: लखीमपुर में तेंदुए की युवक से भिड़ंत, ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से बचाई जान, वीडियो वायरल MP New Promotion Rules: मध्यप्रदेश में प्रमोशन के नए नियमों के खिलाफ 26 जून को मंत्रालय में प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी MP Bijli Company Bharti: HC के फैसले के अधीन होगी बिजली कंपनियों में नियमित पदों पर भर्ती, 2 सवाल के गलत उत्तर का मामला Bhopal News: भोपाल की सड़कों पर उतर गई लाशें, कब्र लेकर भटकते नजर आए लोग, हैरान कर देगा ये मामला

इन दिनों प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके वजह से रात और तड़के की सुबह ठंड लगने लगी है। चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में छीटें पड़ सकती है।

 

छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव होने ठंड लगने लगी है। दिन का पारा गिरने लगा है। दरअसल, इन दिनों प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। इसके वजह से रात और तड़के की सुबह ठंड लगने लगी है। चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में छीटें पड़ सकती है। वहीं आज बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अवदबा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्टूबर की सुबह तक एक चक्रवाती तूफ़ान में और 24 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन जारी है। साथ ही बारिश के आसार बनी हुई है। प्रदेश में 24 से अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात का असर दिखने लगा है। ठंड लगने लगा है।

 

दूसरी ओर एक अवदाब क्षेत्र मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। चक्रवात 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान में बदलने की संभावना है। इसके बाद 24 की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पूरी और सागर द्वीप के मध्य के क्षेत्र को एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान के रूप में पार करने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र में 100-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है।

 

इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में असर देखने को मिल सकता है। हालांकि आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में धूप निकली हुई है। वहीं अधिकतम तापमान एक डिग्री कम हुआ है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही पारा 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *