4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
Bhopal News: नालों की हो सफाई, स्ट्रीट लाइट और गड्ढों की मरम्मत पर फोकस, नगर निगम अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश Panna Adiwasi Mahila ASI Video: पन्ना में ASI ने वाहन चेकिंग के दौरान आदिवासी महिला को पीटा, SP ने किया सस्पेंड MP BPL Card: एमपी में बीपीएल पोर्टल बंद, नहीं जुड़ रहे नए नाम, गरीबी रेखा का राशन कार्ड नहीं बनने से कई परिवार परेशान Gwalior Mahila Congress: महिला कांग्रेस के WhatsApp ग्रुप में आए गंदे फोटो-वीडियो, मचा हड़कंप, जिलाध्यक्ष ने मांगी माफी Chandrashekhar azad controversy: नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत, रोहिणी ने शुरू की कानूनी लड़ाई Dewas Family Suicide Case: MP में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने खाया जहर, पति-पत्नि और एक बेटी की मौत, जानें पूरा मामला

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए नगरीय निकाय चुनाव में पूरे जोश और समर्पण के साथ मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उन्होंने राजधानी रायपुर और महासमुंद में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साहवर्धन किया।

श्री अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में कमल खिलाकर भाजपा पर जो विश्वास जताया है, वही विश्वास राज्य में तेज विकास का आधार बना है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अगुवाई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्ग दर्शन में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 की राशि, किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी, स्वास्थ्य तथा अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब समय आ गया है कि एक बार फिर नगर निगम में कमल खिलाकर अपने गली-मोहल्लों को सुंदर और विकसित बनाएं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता जनसेवा और विकास है। नगरीय निकायों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता से जुटे हैं। श्री अग्रवाल ने जनता से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन दें ताकि राज्य का सर्वांगीण विकास जारी रह सके।

इस अवसर पर मंत्री राम विचार नेताम, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। नामांकन रैलियों में उमड़ा जनसैलाब यह संकेत दे रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।

महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. विमल चौपड़ा, रायपुर से महापौर उम्मीदवार मीनल चौबे और पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

रायपुर नगर निगम चुनाव के संचालक बने सांसद बृजमोहन

बता दें कि, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की राजनीतिक समझ, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें रायपुर नगर निगम चुनाव का संचालक बनाया गया है। यह उनकी रणनीतिक क्षमता और जनता के बीच उनकी पकड़ को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *