4078145881738806504
14271021545470334915

गर्मी आते ही ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या आम बात हो गई है. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान हो गए है.
कवर्धा जिले में गर्मी शुरु होते ही शहर से लेकर गांव तक बिजली की समस्या शुरु हो चुकी है. ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड बढ़ते ही यह ब्लास्ट हो रहे हैं.

जैसी ही गर्मी बढ़ती है घरों में पंखे, कूलर, एसी चलने लगते है. और इसके चलते ही ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने लगे हैं. जिससे कई जगह फाल्ट भी निकलने लगे हैं. और बिजली गुल हो जाती है. जिसके बाद मरमत कार्य किया जाता है लेकिन इस बीच गर्मी से हलाकान होना पड़ता है.

शहर में ही रोजाना किसी न किसी समय, अलग-अलग एरिया में बिजली गुल होती ही है. कहीं दो मिनट के लिए कहीं आधे घंटे के लिए. किसी दिन यह समय अधिक बढ़ जाता है. जबकि पूर्व की अपेक्षा अब अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर और अधिक ट्रांसफार्मर लग चुके हैं बावजूद बिजली गुल होते रहती है.

वहीं गांवों की स्थिति बेहद खराब है. और वनांचल में बिजली व्यवस्था बदत्तर है. कवर्धा शहर से ही लगे लालपुर, मजगांव, सैगोना में आए दिन बिजली गुल की समस्या बनी रहती है, जबकि यह कवर्धा शहर के एक वार्ड के रुप में लगे हुए हैं, लेकिन लाइन ग्रामीण क्षेत्र के हैं. इसके कारण बिजली गुल होते ही रहती है.
और गर्मी में लोगों को बिना पंखा, कुलर के परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *