4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब (Pressure) की स्थिति का असर रायपुर समेत पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है। राजधानी में शनिवार को हल्की बारिश हुई। जिसने मौसम में ठंडक खोल दी। वहीं रायपुर में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने पूर्व में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी, जिसके अनुसार आज शहर में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी बौछारें पड़ी हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में हुई इस बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि धान खरीदी केंद्रों में धान गीला होने की संभावना है। बारिश से धान में नमी आ जाने पर उसे खरीदी केंद्रों में स्वीकार करने से पहले मापने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

किसान इस बेमौसम बारिश से परेशान हैं, क्योंकि इसका उनकी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। रायपुर में हल्की बारिश के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। धान खरीदी केंद्रों में भी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *