4078145881738806504
14271021545470334915

आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना लगातार आठवां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारंपरिक रूप से उन्हें दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

भारतीय संस्कृति में किसी शुभ कार्य से पहले दही-चीनी खाने की परंपरा है, जिसे सौभाग्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है। राष्ट्रपति भवन में हुई इस रस्म के बाद वित्त मंत्री सीतारमण संसद भवन के लिए रवाना हुईं।

निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला वित्त मंत्री हैं, जो लगातार आठवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। इस बजट से आम जनता, उद्योग जगत और निवेशकों को कई अहम घोषणाओं की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *