भाजपा संगठन जल्द ही जिला पर्यवेक्षकों की घोषणा करेगा. संगठन चुनाव के लिए इन पर्यवेक्षकों को जिलों का प्रभार सौंपा गया है, और वे चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अपने प्रभार वाले जिलों में रहेंगे. 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष और 30 दिसंबर तक जिला अध्यक्ष का चयन पूरा होने की संभावना है.