4078145881738806504
14271021545470334915

पूर्व मध्य रेल जोन के जबलपुर मण्डल के पथरिया रेलवे स्टेशन पर प्री एनआई और एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाना है। इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे जोन से गुजरने वाली दो ट्रेन डायवर्ट रूट से चलेंगी, वहीं 6 गाड़ियों को निरस्त किया गया है। इसके अलावा एनआई कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों का ठहराव पथरिया रेलवे स्टेशन पर नहीं रहेगा। इसमें भोपाल मंडल से संचालित होने वाली भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।

ये ट्रेन रहेंगी निरस्त

3 से 7 दिसम्बर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

1 से 5 दिसम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

डायवर्ट रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस 02 एवं 06 दिसम्बर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होकर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 11465 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस 30 नवंबर एवं 02 दिसम्बर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-इटारसी-जबलपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *