4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!
Bijapur Samarth Divyang Rehabilitation Centre

अपने प्रवास के दौरान केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्री अन्बलगन पी ने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र  “समर्थ”  बीजापुर का अवलोकन कर दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया जिसमें विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चों को उनके दिव्यांगता के आधार पर दी जाने वाली सुविधा फिजियोथेपी, खेल-कुद, शिक्षा, भोजन तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने सुंदर एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी जिस पर केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्री अन्बलगन पी ने बच्चों के प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुऐ फल एवं चाकलेट वितरण किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेलो इंडिया तीरंदाजी, लघु केन्द्र पहुंचकर तीरंदाजी के तीनों विधा इंडियन रिकर्व कंपाउंड की जानकारी ली तथा स्वयं श्री तीरंदाजी किया। इस अवसर पर उपस्थित पदक प्राप्त खिलाड़ियों रोहित कोरसा, बीजू कुरसम, अजय कुड़ियम, सरीता तेलम, अंकिता, विकेश, अंजन, हंसिनि को शुभकामनाएं दी। तीरंदाजी के क्षेत्र में बीजापुर के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुऐ और भी पदक लाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चैबे तथा प्रभारी खेल अधिकारी श्री नारायण प्रसाद गवेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *