बैंक कर्मचारियों की लेट-लतीफी को लेकर कर्मचारी और ग्राहकों में अक्सर झड़प की खबरें भी आती रहती हैं. कई अन्य तरह की शिकायतें जैसे बैंक कर्मचारी आपको लंच के बाद आने के लिए बोल दिया या लंच का समय नहीं होने पर भी कहे कि अभी लंच चल रहा है. इस तरह की परेशानी से अगर रोजाना सामना हो रहा है तो आप इसकी शिकायत आप संबंधित बैंक के साथ-साथ आरबीआई या लोकपाल से भी कर सकते हैं.