4078145881738806504
14271021545470334915
Balod board exam helpline 2026

बालोद जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालकों के किसी भी प्रकार की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के निराकरण हेतु ’हेल्पलाईन 2026’ का संचालन आज 05 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा आज 05 फरवरी से 17 मार्च तक सुबह 10 बजे से 04 बजे तक इस हेल्पलाईन का नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च के मध्य आयोजित किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बताया कि जारी किए गए हेल्पलाईन के माध्यम से पालक एवं विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों से संपर्क कर परीक्षा से संबंधित अपने समस्याओं का त्वरित समाधान कर सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ’हेल्पलाईन 2026’ हेेतु विषयवार सूची जिले के प्राचार्य गु्रप में शेयर कर दी गई है। श्रीमती तिवारी ने कहा कि विद्यार्थीगण परीक्षा से संबंधित तनाव आदि समस्याओं के निराकरण हेतु जिला चिकित्सालय बालोद के मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आरके श्रीमाली (+91-9424296048) से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *